गोरखपुर, अप्रैल 14 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के 1000 से अधिक फैक्ट्रियों में काम करने वाले 15000 से अधिक संविदा कर्मियों और मजदूरों को खाना पकाने के लिए सिलेंडर की किल्लत झेलनी पड़ रही है। ऐसे में कुछ मजदूर गेंहू कटाई को लेकर घर वापसी कर चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ उद्यमी जिलाधिकारी के आश्वासन पर मजदूरों की सूची तैयार कर रहे हैं। जिन्हें छोटू सिलेंडर की जरूरत है।युद्ध से बिगड़े हालात और मजदूरों की स्थिति को लेकर जिलाधिकारी दीपक मीणा ने रविवार को दिन में विकास भवन में उद्यमियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना था। उद्यमियों ने कमर्शियल सिलेंडर से लेकर कच्चे माल की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी को लेकर जानकारी दी थी। यह भी पढ़ें- जंग की तपिश: सीजफायर के बाद भी नहीं थमी महंगाई की मार, उद्योगों की सांस...