सीतापुर, मार्च 14 -- महोली (सीतापुर)संवाददाता। क्षेत्र में गैस पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे में बाइक सवार सभासद गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके दोनों हाथ टूट गए। घायल सभासद को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने एक हाथ में ऑपरेशन करवाने की सलाह दी। जानकारी के अनुसार भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की ओर से इलाके में पाइप नेचुरल गैस (पीएनजी) लाइन डालने का कार्य कराया जा रहा है। इसी के तहत महोली के कसाईपुरवा क्षेत्र में सड़क किनारे गड्ढा खोदा गया था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गड्ढा खोदने के बाद न तो उसके आसपास बैरिकेडिंग की गई और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया, जिससे राहगीरों को खतरे की जानकारी मिल सके।शुक्रवार रात आदर्शनगर कसाईपुरवा निवासी सभासद राजू श्रीवास्तव किसी काम से अपनी बाइक से बाहर न...