गैस पाइपलाइन में रिसाव से डेढ़ घंटे हलकान रहे लोग
मुजफ्फरपुर, मार्च 2 -- मुशहरी, हिसं। थाना क्षेत्र के रोहुआ आपुछ गांव में सोमवार की रात करीब नौ बजे गोपाल सिंह के घर से सटे सड़क किनारे रसोई गैस पाइपलाइन में रिसाव शुरू हो गया। इस दौरान अफरातफरी मच गई। करीब डेढ़ घंटे तक ग्रामीण हलकान रहे। थानेदार की सूचना पर पहुंचे कंपनी के कर्मियों ने रिसाव को बंद किया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। पाइपलाइन से अभी ग्रामीण इलाके में सप्लाई शुरू नहीं हुई है, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय रामानुज शर्मा ने बताया कि गैस रिसाव के बाद आसपास के घरों में एहतियातन बिजली काट दी गई। मुशहरी थानेदार सुबोध कुमार मेहता ने बताया कि कंपनी के जेई ने मौके पर पहुंचकर रिसाव ठीक किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.