नई दिल्ली, जुलाई 17 -- बाजार से खरीदा हुआ गुलकंद तो आपने कई बार खाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसे घर पर बनाना कितना आसान है? असली गुलकंद किसी मशीन में नहीं, बल्कि धूप की गर्माहट में धीरे-धीरे तैयार होता है। यही वजह है कि इसका स्वाद और खुशबू दोनों अलग होते हैं। पहले के समय में जब गुलाब का मौसम आता था, तो घरों में ताजी पंखुड़ियों से गुलकंद बनाया जाता था और कई दिनों तक धूप में रखा जाता था। धीरे-धीरे चीनी पिघलती थी, गुलाब की पंखुड़ियां नरम होती थीं और पूरा घर उसकी भीनी-भीनी खुशबू से महक उठता था। अगर आप भी बिना आर्टिफिशियल चीजों के घर का बना गुलकंद खाना चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी जरूर ट्राई करें।गुलकंद बनाने के लिए क्या चाहिए? ताजी गुलाब की पंखुड़ियां चीनी केसर इलायची यह भी पढ़ें- ढाबे जैसी आलू-मटर की सब्जी का राज है ये सीक्रेट इ...