फरीदाबाद, मार्च 27 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी में गैस किल्लत ने औद्योगिक नगरी में कामकाज की रफ्तार को काफी प्रभावित किया है। व्यावसायिक सिंलेंडर की आपूर्ति ठप होने से जहां होटल-ढाबों और छोटे उद्योगों में काम प्रभावित हुआ है, वहीं इसका सीधा असर दिहाड़ी मजदूरों पर पड़ा है। स्थिति यह है कि रोजगार छिनने और भविष्य को लेकर अनिश्चितता और गैस सिलेंडर न मिलने के चलते मजदूर अब अपने गांवों की ओर वापस लौटने लगे हैं। मजदूर संगटनों का दावा है कि एक महीने में करीब 10 फीसदी मजदूर अपने गांव वापस लौट चुके हैं। औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में छोटे-बड़े 28 हजार उद्योग है। वहीं ग्रेटर फरीदाबाद सहित शहर के अलग-अलग इलाकों में हाईराइज सोसाइटियों के लिए भवनों के निर्माणों में हजारों मजदूर लगे रहते हैं। गैस संकट बढ़ने से मजदूरों की कमी भी बढ़ने लगी है।...