प्रयागराज, मार्च 16 -- प्रयागराज। एलपीजी नहीं मिलने से स्ट्रीट फूड के दुकानदार अब अब कारोबार बदल रहे हैं। चूल्हा बदल रहे हैं। सिविल लाइंस में चाट बेचने वाले कल्याण सिंह ने अब फुल्की बेचना शुरू कर दिया है। कल्याण सिंह ने बताया कि जबतक एलपीजी था, टिकिया बेचते रहे। एलपीजी खत्म होने के बाद ठेला नहीं लगाते तो परिवार का खर्च कैसे चलता। पीएम स्वनिधि के तहत बैंक से लिए गए कर्ज की किस्त भी देनी है। इसलिए चार्ट की जगह फुल्की बेचना शुरू कर दिया। इसमें गैस की अधिक जरूरत नहीं पड़ती। इसी प्रकार सिविल लाइंस बस अड्डे के सामने चाय-ब्रेड-मक्खन बेचने वाले अखिलेश के पास भी गैस खत्म हो गई। लगातार कोशिश करने के बाद सिलेंडर नहीं मिला तो अखिलेश ने एलपीजी की जगह कोयले की भट्ठी का इस्तेमाल करने लगे। अखिलेश ने बताया कि गैस की तुलना में भट्ठी का खर्च अधिक है। इससे क...