गैस डिपो में काम करने वाले कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
रुडकी, जून 9 -- लंढौरा, संवाददाता। थिथौला गैस डिपो में ठेकेदार के अंडर में काम करने वाले कर्मचारियों ने ठेकेदार पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। आरोप है कि माह का मानदेय दो हजार रुपये कम दिया जा रहा है। थिथौला गैस डिपो में 25 से अधिक लोग ठेकेदार के अंडर में डिपो में काम करते हैं। इन लोगों का कहना है कि ठेकेदार हर माह एक से दो हजार रुपये कम दे रहा है। कई बार कहने के बाद भी ईएसआई कार्ड नहीं बनाया जा रहा है। यह भी आरोप है कि 12 की जगह 13 घंटे काम लिया जा रहा है। उनका कहना है कि पहले दोपहर में एक घंटे का लंच होता था, लेकिन ठेकेदार अपनी हठधर्मी कर केवल 15 मिनट खाने का समय देता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.