मिर्जापुर, जनवरी 7 -- जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के बिरोही गाँव के सामने मंगलवार की रात नौ बजे गैस टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार एक की मौत हो गई, जबकि सवार दो लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने दुर्घटना करने वाले टैंकर को कब्जे में ले लिया है। चालक मौके से भाग गया। गैपुरा चौकी के कामापुर कला गाँव निवासी 25 वर्षीय करन पुत्र सियाराम अपने बड़े भाई 35 वर्षीय कोमल तथा परिवार के 30 वर्षीय रामजी को बाइक पर बैठाकर ट्रेन पकड़ाने के लिए मिर्जापुर की ओर जा रहे थे। विपरीत दिशा से आ रहे गैस टैंकर के धक्के से तीनों घायल हो गए। आस पास के लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर तीनों घायलों को पीएचसी सर्रोंई में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान करन की मौत हो गई। विंध्याचल कोतवाल अवनीश प्रकाश राय ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.