पीलीभीत, अप्रैल 30 -- पीलीभीत। थाना सुनगढी क्षेत्र के काला मंदिर निवासी जतिन कुमार पुत्र चमन लाल ने थाना सुनगढी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि मोहल्ला थानसिंह निवासी रंजीत ने अपने साथी सचिन निवासी बंडा जिला शाहजहांपुर के साथ मिलकर 27 अप्रैल को रात साढे नौ बजे उसके साथ गैस चौराहा के पास गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई की, जिससे वह घायल हो गया। सूचना मिलने पर थाना सुनगढी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.