पाकुड़, मार्च 9 -- पाकुड़। सदर अंचल के ईलामी पंचायत के मध्य टोला में शनिवार की देर रात सेहरी के लिए भोजन बनाने के दौरान एक घर में भीषण आग लग गई। जिससे घर पूरी तरह से जलकर राख हो गया। आग इतकी भयावह थी कि घर में रखे सारे सामान जलकर बर्बाद हो गए और एक भी सामान नहीं बचा। पूरा परिवार सड़क पर आ गया है। घर में रख खाने के सामानों में दाल, चावल सहित अन्य राशन, फसल सबकुछ जल गया। पहनने के कपड़े, सोने के लिए बिस्तर, खटिया, पलंग और भोजन बनाने के बर्तन भी जलकर बर्बाद हो गए। इतना ही नहीं आग लगने से घर में रखें कम से कम 30 से 35 हजार रुपए भी जल गए। इसके अलावा कुछ जेवर भी जल गए, जो घटना के बाद से नहीं मिल रहा है। हालांकि किस्मत अच्छी रही कि पूरा परिवार आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। जिस वक्त घटना हुई उस वक्त घर के सदस्य सोए हुए थे। किसी तरह भाग कर सभ...