श्रावस्ती, अप्रैल 26 -- गिलौला, संवाददाता। गैस चूल्हे पर चाय बनाने के लिए चूल्हा जलाते ही आग की पलटें निकलने लगी। जिसकी चपेट में आकर किशोरी गंभीररूप से झुलस गई। परिजनों की ओर से किशोरी को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोड़ारी के मजरा शुक्लपुरवा गांव निवासी मनीषा (17) पुत्री पप्पू रविवार सुबह चाय बनाने के लिए रसोईघर में गई। गैस चूल्हे का रेगुलेटर आन कर वह लाइटर जलाने लगी। जिसमें थोड़ा समय लग गया। इस दौरान गैस उसके आस पास फैल गई। जैसे ही लाइटर जला तभी आस पास फैली गैस से आग का सम्पर्क होते ही आग की लपटे फैल गई। यह भी पढ़ें- चाय बनाते समय गैस लीक से लगी आग, किशोरी बुरी तरह झुलसी जिसकी चपेट में आकर मनीषा गंभीररूप से झुलस गई। चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन दौड़कर रसोईघर में पहुंचे और किसी तरह रेगुले...