हमीरपुर, अप्रैल 21 -- हमीरपुर, संवाददाता। जनपद में गैस के साथ ही पेट्रोल-डीजल का संकट गहराने लगा है। हमीरपुर की गैस एजेंसियों में मांग के अनुरूप गैस की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसकी वजह से बुकिंग कराने वालों के घरों में होम डिलेवरी ठप पड़ी हुई है। लोग गैस को लेकर रोज एजेंसियों और गोदाम के चक्कर लगा रहे हैं। सबसे बुरी हालत शादी-ब्याह वाले घरों की है, जहां गैस संकट के चलते मेहमानों को भोजन पकाने के लाले पड़े हैं और शादी-ब्याह के खाना बनवाने का खर्चा बढ़ गया है। उधर, पेट्रोल-डीजल का संकट भी गहराने लगा है। सुमेरपुर कस्बे के पांच पेट्रोल पंप ड्राई हो गए हैं। जिसकी वजह से लोगों को आसपास के कस्बों की दौड़ लगानी पड़ रही है।जनपद में गैस संकट गहराने लगा है। लोगों की सुबह से लेकर शाम तक एजेंसियों और गैस गोदामों में भीड़ लगने लगी है। बुकिंग कराने के बावज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.