चतरा, मार्च 28 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया प्रखंड विपणन पदाधिकारी (बीएसओ) संजीव कुमार ने तेतरमोड़ स्थित बिंदेश्वरी एचपी गैस ग्रामीण वितरक (पुण्डरा) के गोदाम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गैस सिलेंडरों के भंडारण, रख-रखाव और सुरक्षा मानकों का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में बीएसओ ने संचालिका प्रेमलता चंद्रा को भंडारण व्यवस्था को और बेहतर करने के संबंध में कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गोदाम के बाद उन्होंने सिमरिया चौक स्थित डाक बंगला के पास स्थित गैस कार्यालय का भी रुख किया। वहां उन्होंने स्टॉक पंजी (भंडार रजिस्टर), वितरण पंजी और सुरक्षा फाइलों का गहन अवलोकन किया। बीएसओ ने स्पष्ट निर्देश दिया कि गैस वितरण में पारदर्शिता बरती जाए और सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न हो। मौके पर संचालिका प्रेमलता चंद्रा के अला...