रामपुर, जनवरी 28 -- समेदिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव समोदिया में बुधवार को गैस गीजर से एक बड़ा हादसा हो गया। बाथरूम में नहाने गए दंपति दम घुटने से बेहोश हो गए। परिजनों ने दोनों को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। कोतवाली के गांव समोदिया में दंपति घर के अंदर थे। छोटे भाई ने किसी काम के लिए फोन लगाया तो फोन नहीं उठा रहा था। फोन नहीं उठने पर भाई घबराकर घर पहुंच गया। घर जाकर मजरा देखा तो उसके होश उड़ गए। गीजर लगे बाथरूम के अंदर दंपति बेहोशी की हालत में नग्न पड़े हुए थे शोर मचाने पर आज पड़ोस के तमाम लोग घर के अंदर आ गए। कुछ देर के अंदर घर के अंदर तमाम लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। बेहोश दंपति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान दोनों की हालत ...