पटना, मार्च 13 -- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने आरोप लगाया है कि गैस सिलेंडर को लेकर विपक्ष भ्रम उत्पन्न कर रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि पैनिक न हों और जितनी गैस की आपको आवश्यकता है, उतनी ही मांग करें। जरूरत के हिसाब से ही सिलेंडर की मांग करें, अनावश्यक नहीं। सरावगी शुक्रवार को पटना में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जहां-जहां जमाखोरी और कालाबाजारी की शिकायत मिल रही है, वहां प्रशासन तुरंत कार्रवाई कर रहा है। कइयों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है। लोगों को सिलेंडर सुविधा से उपलब्ध हो, इसके लिए केंद्र और बिहार की सरकार निरंतर प्रयासरत है। देशभर में इसको लेकर एस्मा भी लगाया गया है। कहा कि इस तरह की विशेष परिस्थिति में जमाखोरों को भी एक मौका मिल जाता है, जिसको लेकर प्रशासन सतर्क है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...