अररिया, अप्रैल 2 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। गुरुवार को देशभर में व्याप्त गैस संकट के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पहले प्रधानमंत्री का पुतला लेकर रोषपूर्ण जुलूस निकाला। नारेबाजी की और बाद में पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस मौके पर स्थानीय विधायक मनोज विश्वास ने कहा कि आज देश की गरीब जनता गैस के लिए त्राहिमाम कर रही है, जबकि प्रधानमंत्री बंगाल चुनाव में मस्त हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं रह गया है। वहीं युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव करण कुमार पप्पू ने कहा कि जनता को कभी नोटबंदी तो कभी गैस के लिए लाइनों में खड़ा करना प्रधानमंत्री की आदत बन गई है। सरकार चुनावी मोड में रहकर सिर्फ बड़े-बड़े दावे कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.