हापुड़, मार्च 31 -- नगर की इंद्रानगर कॉलोनी में रविवार देर रात एक मकान में गैस रिसाव के कारण भीषण आग लग गई। इस हादसे में हजारों रुपये की नकदी सहित घरेलू सामान जलकर स्वाह हो गया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। कॉलोनी निवासी जितेंद्र के परिवार के लोग रविवार की रात को खाना खाने के बाद सो गया था। घर में रात करीब 10:30 बजे अचानक गैस सिलेंडर से रिसाव शुरू हो गया जिससे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से घर में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। घर में आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें सामान बचाने का मौका ही नहीं मिला। इस अग्निकांड में घर में रखा कीमती सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। इसमें फ्रिज, टीवी जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, दो स्मार्टफोन, हजारों रुपये...