हल्द्वानी, मार्च 9 -- लालकुआं। रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी को लेकर सोमवार को कांग्रेसियों ने लालकुआं तहसील में प्रदर्शन कर सरकार का पुतला दहन किया।कहा कि पहले से ही महंगाई चरम पर है, ऐसे में अब केंद्र सरकार ने रसोई गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर दी है। वहीं व्यावसायिक सिलेंडर तो दूर घरेलू सिलेंडर भी नहीं दिए जा रहे। उन्होंने जल्द गैस किल्लत को दूर न करने पर उग्र आंदोलन को चेताया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल, बीना जोशी, कुंदन मेहता, शेखर जोशी, योगेश उपाध्याय, हेमंत पांडे, खीमानंद दुम्का, मीना कपिल, हाजी अयूब अली, मोहन कुढ़ाई आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.