घाटशिला, अप्रैल 3 -- गालूडीह। सरसों तेल और रिफाइन तेल के लगातार दाम बढने से गरीबों सहित होटल संचालकों की मुश्किलें बढ़ गई है। गरीबों की कढाई से तेल गायब दिख रहा है। गरीबों की भी परेशानी बढ़ रही है।इधर होटल संचालकों का भी हाल बेहाल होता दिख रहा है। पहले वह गैस की क़िल्लत और गैस की महंगाई झेल रहा है वहीं अब रिफाइन तेल, सरसों तेल,डालडा आदि के दाम में 200-250 रूपए की बढ़त हो गई है। इससे इसकी भी मुश्किलें बढ़ गई है।होटल संचालकों का कहना है कि मिनू बदलने में लगभग 6-8 हजार रुपए का खर्च है अगर एक महीना बाद फिर दाम घट गया तो फिर मीनू बदलना होगा। इसलिए पुराने मीनू पर ही चल रहें हैं। नुकसान या फायदा नहीं देखा जा रहा है।इधर एक महीने में तेलों में बढ़ी दर इस प्रकार है।सरसों तेल टीना में 2600 से 2780 रुपए ,रिफाइन तेल टीना 2390 से 2620 रूपए ,डालडा 1950 ...