मधुबनी, मार्च 27 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। बेनीपट्टी प्रखंड क्षेत्र के छह पेट्रोल- डीजल पंप पर शुक्रवार को ताला झूलता रहा। तेल के लिए वाहन चालक एक पंप से दूसरे पंप की दौड़ लगाते रहे। हर जगह एक ही स्थित देख गुस्साये लोग पंप मालिकों पर तेल की कालाबाजारी के उदेश्य से पंप बंद रखने का आरोप लगाते रहे। सबसे अधिक परेशान वैसे ग्राहक दिखे जिन्हें दूर का सफर करना था। तेल नहीं मिलने से शुक्रवार को सड़कों पर ऑटो एवं बसों की संख्या नगण्य रही। बस स्टैंड के इंचार्जों ने बताया कि आज आधी से भी कम बसें चली है। वहीं ऑटो चालक संघ के अध्यक्ष ने भी बताया कि पेट्रोल पंप बंद रहने से ऑटो चलाना मुश्किल हो रहा है। शुक्रवार को हिन्दुस्तान पड़ताल में सरिसव के एक पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल भराने आये भदुली के शुभाष यादव पंप मालिक पर ब्लैक से तेल बेचवाने का आरोप लगाते ह...