रुद्रपुर, अगस्त 3 -- रुद्रपुर, संवाददाता। गैस कंपनी का कर्मचारी बताकर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को व्हाट्सएप कॉल के जरिए झांसे में लेकर उसके दो बैंक खातों से 1.65 लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित की तहरीर पर ट्रांजिट कैंप पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आवास विकास निवासी धनाराम पुत्र भानाराम ने ट्रांजिट कैंप कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 3 जून को सुबह करीब साढ़े सात बजे उनके मोबाइल पर दो अज्ञात नंबरों से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने स्वयं को एक नामी गैस कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए बातचीत में उन्हें विश्वास में ले लिया। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने छलपूर्वक उनके दो बैंक खातों से कुल 1,65,000 रुपये निकाल लिए। पता चलने पर उन्होंने संबंधित नंबरों पर दोबारा संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फो...