गैस के ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक फरार
गंगापार, जून 25 -- शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के गाढ़ा कटरा के पास गुरुवार भोर में प्रयागराज की ओर से आ रहे एक गैस लदे वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 32 वर्षीय गुलाब कोल पुत्र छोटेलाल कोल, निवासी पथरिया, थाना मऊगंज, जिला मऊगंज (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। बताया गया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।हादसे के बाद गैस लदी ट्रक का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। शंकरगढ़ पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और चालक की तल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.