बांका, अप्रैल 4 -- बांका, एक संवाददाता। डीएम नवदीप शुक्ला के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंडों में गैस आपूर्ति को सुचारू एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई का उद्देश्य अवैध भंडारण, कालाबाजारी तथा नियमों के उल्लंघन पर रोक लगाना है, ताकि आम उपभोक्ताओं को समय पर एवं उचित दर पर गैस उपलब्ध हो सके। जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि कुल 9 गैस एजेंसियों एवं 45 महत्वपूर्ण स्थानों, जैसे होटल एवं रेस्टोरेंट, में छापामारी की गई है। यह अभियान अनुमंडल पदाधिकारी एवं संबंधित थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा संचालित किया जा रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है तथा आम लोगों से अपील की गई है कि वे पैनिक बुकिंग न करें। पीएनजी (पाइप्ड नेचुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.