संभल, मई 6 -- आजाद अधिकार सेना पार्टी के पदाधिकारियों ने मंगलवार को रसोई गैस से जुड़ी गंभीर समस्याओं को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। जिसमें आरोप लगाया कि वर्तमान समय में देशभर में गैस आपूर्ति व्यवस्था चरमराई हुई है। जिससे आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आजाद अधिकार सेना पार्टी के प्रदेश महासचिव खिजर गौस के नेतृत्व मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार सोनी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा कि रसोई गैस की भारी कमी, आपूर्ति में बाधा, लंबी वेटिंग और कालाबाजारी जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। इसके साथ ही कमर्शियल गैस का भी संकट गहराता जा रहा है। यह भी पढ़ें- गैस संकट को लेकर आजाद अधिकार सेना का प्रदर्शन जिससे छोटे व्यापारियों पर असर पड़ रहा है। लोगों में गैस उपलब्धता को लेकर असुरक्षा और पैनिक जैसी स्थिति बन रही है। ...