फतेहपुर, मार्च 11 -- फतेहपुर। खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के कारण अब गैस व पेट्रोल की समस्याओं से लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है। घरेलू व कामर्शियल गैस सिलेंडरों की कमी होने के साथ ही इसकी कालाबाजारी शुरू होने के कारण सिलेंडर के दाम बढ़ने का असर होटल रेस्टोरेंटो पर भी दिखाई दे रहा है। कुछ होटल तो बंदी की कगार पर भी पहुंच रहे हैं वहीं अधिकतर स्थानों पर पूर्व की अपेक्षा इस समय खाद्य पदार्थों में भी तेजी दिखाई देने लगी है। बुधवार को आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने ऐसे ही कुछ स्थानों की पड़ताल की पेश है एक रिपोर्ट... घरेलू व कामर्शियल सिलेंडरों की किल्लत उस पर बढ़ाए गए क्रमश: 60 रुपये व 115 रुपये के साथ ही मुनाफाखोर भी सक्रिय हो चुके हैं। बताते हैं कि मुनाफाखोरों द्वारा घरेलू सिलेंडर 938 रुपये के स्थान पर 13 सौ रुपये तक में बेचा जा रहा है। जबकि...