बगहा, मार्च 14 -- बेतिया। रसोई गैस सहित आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोवा बाबू चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। मुख्य अतिथि के रूप में बेतिया विधानसभा प्रभारी वसी अहमद ने कहा कि महंगाई ने गरीब और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है। मौके पर डॉ. शम्स आगाज़, फिरोज आलम, मो. हसन, हारून रसीद, शहाबुद्दीन, अमन, शंभू, रवि, हकीम आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...