घाटशिला, मार्च 14 -- पोटका, संवाददाता। बढ़ती महंगाई और घरेलू गैस (एलपीजी) की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में झारखंड विधानसभा के बाहर शुक्रवार को पोटका के विधायक संजीव सरदार व अन्य विधायकों ने विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ झारखंड के सत्ता पक्ष द्वारा किया गया। केंद्र सरकार को महंगाई और गैस की कीमतों को लेकर घेरा गया। उन्होंने कहा कि महंगाई से आम जनता परेशान है। रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी और उसके बावजूद भी गैस सिलेंडर नहीं मिल पाने से आम जनता, खासकर गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महंगाई के कारण घरेलू बजट पर सीधा असर पड़ रहा है और लोगों के लिए रसोई चलाना मुश्किल होता जा रहा है। विधायक सरदार और अन्य विधायकों ने केंद्र सरकार से मांग की कि वह जल्...