हल्द्वानी, मार्च 16 -- लालकुआं, संवाददाता। भाजपा के हल्दूचौड़ मंडल अध्यक्ष विजय रोहित दुम्का ने कहा कि क्षेत्र में घरेलू और कमर्शियल गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से गैस आपूर्ति को लेकर सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की सख्ती के बाद अब उपभोक्ताओं को उनके ही क्षेत्रों में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिली है। इसके बावजूद कुछ लोग अनावश्यक रूप से एजेंसियों और गैस गोदामों के चक्कर लगा रहे हैं। दुम्का ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोग बेवजह हंगामा कर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे पैनिक की स्थिति बन रही है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि गैस को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है और अफवाहों से बचते हुए धैर्य बनाए रखें।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.