शाहजहांपुर, मार्च 13 -- शाहजहांपुर। जिले में गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच कुछ कारोबारियों को ज्यादा परेशानी नहीं हो रही है। शहर के कुछ खाद्य कारोबारियों का कहना है कि वे गैस के बजाय लकड़ी की भट्टी पर ही सामान तैयार करते हैं, इसलिए गैस संकट का असर उनके काम पर नहीं पड़ा है। उनका कहना है कि बाजार में सिलेंडर के दाम काफी बढ़ गए हैं और कई जगह 2500 रुपये तक में मिलने की बात सामने आ रही है। ऐसे में उन्होंने गैस पर निर्भर रहने के बजाय लकड़ी की भट्टी से ही काम चलाने का फैसला किया है, जिससे उनका कारोबार फिलहाल जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.