सिद्धार्थ, मार्च 14 -- इटवा। मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध को लेकर ईंधन की संभावित कमी की अफवाहों से रसोई गैस की चिंता में इलाका घिरा है। हालात यह हैं कि इटवा, खुनियांव, बिस्कोहर और कठेला समेत आसपास के इलाकों में गैस सिलेंडर के लिए एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लग रही हैं। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से घर-घर पहुंचने वाली रसोई गैस की होम डिलीवरी व्यवस्था अचानक बंद हो गई है। इसके कारण उपभोक्ताओं को खुद एजेंसियों के गोदामों तक पहुंचकर सिलेंडर लेना पड़ रहा है। इससे व्यवस्था चरमरा गई है और सुबह से ही एजेंसियों के बाहर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। कई जगह लोगों को तेज धूप में घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...