मेरठ, मार्च 14 -- गैस सिलेंडर के दामों में बेतहाशा वृद्धि और गैस की किल्लत के विरोध में शनिवार को आम आदमी पार्टी ने कमिश्नरी चौराहे से गैस सिलेंडर, चूल्हा, कहाड़ी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कटआउट के साथ जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि गैस की किल्लत के कारण होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड से जुड़े लाखों कारोबारियों के सामने गंभीर आर्थिक संकट आ गया है। सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की जनता फिर लाइनों में लगने को मजबूर है। गैस की कमी से देशभर में मचा हाहाकार है। देश में लगातार बढ़ती महंगाई, एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि और गैस सिलेंडर की बेहद किल्लत के चलते आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आहवान पर केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के...