गैस की कीमतों में वृद्धि का विरोध
नोएडा, मई 18 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य । पेट्रोल, डीजल और व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमतों में की गई वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। बढ़ती महंगाई को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चुनाव के दौरान जानबूझकर जनता को भ्रमित किया गया। चुनाव समाप्त होते ही जनता पर महंगाई का बोझ डाल दिया गया। जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि से परिवहन महंगा होगा, जिसका सीधा असर खाद्य पदार्थों एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों पर पड़ेगा। यह भी पढ़ें- महंगाई और पेपर लीक के विरोध में सपा का प्रदर्शन प्रदर्शन में मुकेश शर्मा, नीरज लोहिया, रिजवान चौधरी, प्रो़ अजय छोंकर उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- महंगाई क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.