सासाराम, मार्च 16 -- रोहतास, एक संवाददाता। गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच इंडक्शन इलेक्ट्रिक चूल्हों की मांग में अचानक भारी उछाल देखने को मिल रही है। हालात ऐसे हो गए हैं कि अधिकांश दुकानों से इंडक्शन चूल्हे पूरी तरह से गायब हो चुके हैं। ग्राहकों की भीड़ लगातार दुकानों पर पहुंच रही है, लेकिन स्टॉक खत्म होने के कारण उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...