भागलपुर, अप्रैल 5 -- गोराडीह प्रखंड की सोनूडीह सतजोरी पंचायत के गंगटी गांव के कई मजदूर गैस की किल्लत से घर लौट आए हैं। लौट कर आए प्रवासी मजदूर विभिषण यादव (25) ने बताया कि करीब तीन साल पहले काम करने सूरत गए थे। वहां गार्ड का काम करते थे और भाड़े पर कमरा लेकर रहते थे, लेकिन गैस की किल्लत से घर लौटना पड़ा। गैस नहीं मिलने के कारण खाना बनाने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी। वहीं होटल में महंगे दर पर खाना मिलता था। मकान मालिक कमरे में लकड़ी और कोयले का चूल्हा नहीं जलाने देते थे। जिससे लाचार होकर घर लौटना पड़ा और जबतक स्थिति सामन्य नहीं होगी तब तक वापस नही लौटेंगे। इसी गांव के आनंद कुमार (28) ने बताया कि मैं राजकोट में एक लोहे की कंपनी में काम करता था, लेकिन अचानक घर लौटना पड़ा। क्योंकि वहां खाना बनाने के लिए गैस की भारी किल्लत हो गई। एक हजार...