फरीदाबाद, मार्च 13 -- पलवल, संवाददाता। जिले में एलपीजी गैस की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कई उपभोक्ताओं को बुकिंग के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहा। एजेंसियों के चक्कर लगाने के बावजूद खाली हाथ लौटने से लोगों में नाराजगी है। शहर और आसपास के इलाकों में इन दिनों एलपीजी सिलेंडर की कमी साफ दिखाई दे रही है। गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रहती है, लेकिन ज्यादातर लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा। कई उपभोक्ता खाली सिलेंडर लेकर एजेंसियों पर पहुंचते हैं, मगर उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है।गैस की कमी का असर होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर भी पड़ रहा है। कई छोटे ढाबों और भोजनालयों में कामकाज प्रभावित हो गया है। व्यापारियों का कहना है कि सिलेंडर समय पर नहीं मिलने से रोजमर्रा का काम संभालना मुश्किल हो रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.