कटिहार, अप्रैल 25 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि मध्य पूर्व में युद्ध की स्थिति को लेकर गैस की किल्लत का सामना लोगों को करना पड़ रहा है l घरेलू गैस की सुचारू आपूर्ति का दावा तो किया जा रहा है लेकिन होम डिलिवरी में भी लोगों के पसीने छूट रहे हैं l सबसे अधिक परेशानी उन लोगों को हो रही है जिनके यहां किसी तरह का मांगलिक और अन्य समारोह है l शादी विवाह को लेकर कार्ड के साथ आवेदन करने पर व्यवसायिक सिलेंडर उपलब्ध कराए जाने का निर्देश है l लेकिन आमंत्रित लोगों के भोजन बनाने के अनुपात में खपत होने वाले सिलेंडर की तुलना में य़ह नाकाफी है l ग्रामीण क्षेत्र में हलवाई और कारीगर लकड़ी व कोयले के चूल्हे पर भोजन और मिठाई बनाने को तैयार हो भी जाते है लेकिन शहरी क्षेत्र में बिना एलपीजी के हलवाई और कारीगर काम करने को तैयार नहीं होते हैं l विवाह और उपनयन संस्कार का ...