सीतामढ़ी, अप्रैल 1 -- गैस की किल्लत से भोजन पकाना चुनौती: भावना सीतामढ़ी, हिंदुस्तान संवाददाता । कांग्रेस की पूर्व विधायक भावना झा ने कहा कि देश आज कठिन दौर से गुजर रहा है। रसोई गैस की किल्लत से घरों में चूल्हे नहीं जल रहे हैं। घंटों लाइन में खड़े होने का बाद एक-एक सिलेंडर तीन-तीन हजार रुपए का मिल रहा है।जिला कांग्रेस मुख्यालय ललित आश्रम गांधी मैदान में मीडिया को संबोधित करते हुए भावना झा ने कहा कि जब सिलेंडर महंगे हुए तो लोगों ने अपने परिवार, बाल-बच्चों का पेट पालने के लिए बिजली से चलने वाले इंडक्शन चूल्हे खरीदे। सरकार ने शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक बिजली की कीमत 20 प्रतिशत बढ़ा दी। ये वही समय है जब घरों में खाना पकाया जाता है। इसकी शुरुआत हम 2 अप्रैल से कर रहे हैं। बिहार के हर प्रखंड मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी 2 अप्रैल को प्रदर्शन करेग...