सिमडेगा, मार्च 15 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। गैस की किल्लत के कारण अब लोगों की परेशानी बढ़ गई है। खासकर एकल परिवारों में रहने वाले बुजुर्गों के लिए स्थिति और भी कठिन हो गई है। कई बुजुर्ग गैस खत्म होने के बाद खाना बनाने में असमर्थ हो रहे हैं। वहीं महिलाओं को वैकल्पिक व्यवस्था के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ रही है। गैस की कमी का सबसे अधिक असर गरीब तबके पर पड़ रहा है। कई परिवारों में गैस खत्म होने के बाद दोबारा सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। जिसके कारण लोगों को लकड़ी और कोयले का सहारा लेना पड़ रहा है। खासकर ऐसे परिवार जहां पति रोजगार के लिए बाहर गए हैं और घर पर महिलाएं या बुजुर्ग अकेले रहते हैं। उन्हें भोजन बनाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।अनाथालय पर भी असर की आशंकाशहर के सहयोग विलेज अनाथालय में भी गैस की किल्लत से परेशानी बढ़ सकती ...