बागपत, मार्च 24 -- बागपत। ईरान व इजरायल युद्ध के चलते जिले में बिजली की खपत बढ़ गई है। पिछले महीने करीब 90 मेगावाट बिजली की खपत हुई थी। मार्च माह में यह खपत बढ़कर 120 मेगावाट तक पहुंच गई है। एलपीजी गैस की कमी के चलते लोगो के द्वारा खाना पकाने से लेकर अन्य काम के लिए इंडेक्शन का प्रयोग कर रहे हैं। इस कारण खपत का आंकड़ा बढ़ रहा है। अब मौसम सामन्य होने से विभागीय अधिकारी खपत मध्यम रहने की बात कह रहे हैं। जिलेभर में डूंड़ाहैड़ा, ढिकौली, बागपत, बड़ौत आदि स्थानों पर स्थित सबस्टेशनों से हर रोज जिले की सभी नौ नगर निकायों के अलावा 244 ग्राम पंचायतों को आपूर्ति की जाती है। इन बिजली सब स्टेशनों से जनपद के 75 से अधिक बिजलीघरों से जुड़े दो लाख से अधिक उपभोक्ताओं को भी बिजली यहीं से दी जाती है। दो सप्ताह पहले शुरु हुए इजरायल व ईरान युद्ध के चलते जिले में गैस क...