लखनऊ, मार्च 14 -- शादी-विवाह के बड़े आयोजनों में कैटरर्स की जरूरत बनी डीजल भट्ठी, बर्तन विक्रेताओं और टेंट हाउस के पास हो रही बुकिंग एक डीजल भट्ठी का प्रतिदिन का किराया 500 से 1000 रुपयेलखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।गैस सिलेंडरों की किल्लत ने होटल-रेस्टोरेंट और कैटरर्स की चिंता बढ़ा दी है। गैस एजेंसियों पर लंबी वेटिंग और सिलेंडरों की अनिश्चित आपूर्ति के कारण अब शादी-समारोहों की रसोई का स्वरूप बदल रहा है। आईआईएम रोड, कुर्सी रोड, चिनहट सहित अन्य इलाकों में कैटरर्स एलपीजी गैस के बजाय डीजल और इलेक्ट्रिक भट्ठियों की व्यवस्था कर रहे हैं।उत्तर प्रदेश टेंट कैटरर्स एंड डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि बड़े आयोजनों में जहां मेहमानों की संख्या 500 से अधिक होती है, वहां अब गैस सिलेंडर पर निर्भर रहना कैटरर्स के लिए जोखिम भरा है। ड...