चक्रधरपुर, मई 9 -- चक्रधरपुर। मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के कारण चक्रधरपुर सहित पूरे जिले में गैस की कालाबाजारी और होम डिलीवरी की व्यवस्था चरमरा गई है। वहीं एलपीजी गैस की बुकिंग भी अब 25 दिनों में कर दी गई है। इतना ही नहीं पांच किलो गैस सिलिंडर की कीमत भी डबल हो गई है। इसका सीधा असर जिले के ग्रामीण इलाकों की महिलाओं पर पड़ा है। पहाड़ और जंगल से घिरे जिले के ग्रामीण इलाकों में संसाधनों की कोई कमी नहीं है, लेकिन उज्वला योजना के कारण ग्रामीण इलाके की महिलाओं ने भी प्राकृतिक संसाधनों को छोड़ कर गैस पर खाना बनाना शुरू कर दिया था। अब गैस की किल्लत के कारण ग्रामीण इलाकों में इसका सीधा असर पड़ा है। ग्रामीण इलाकों में खाना बनाने के लिए प्राकृतिक संसाधान यानी लकड़ी का जुगाड़ करना महिलाओं के जिम्मे है। महिलाएं सुबह से ही अपने परिवार का पेट भरने के लिए लक...