रांची, मार्च 28 -- रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी रांची में गैस की किल्लत का असर गरीबों के निवाले पर पड़ने लगा है। उनके लिए दो वक्त के निवाले पर यह किल्लत चुनौती बन गई है। यहां 20 से 40 रुपये में पेट भरने वाले मजदूर अब हर निवाले को सोच-समझकर खा रहे हैं। गुरुवार को डंगरा टोली के पास एक दुकान के सामने कुछ लोग खाने खाते-खाते महंगाई को कोस रहे थे। उनका कहना था कि कुछ दिन पहले तक 20 रुपए में दाल-चावल और सब्जी मिल जाती थी, लेकिन आज 30 से 40 रुपए तक पहुंच गई है। कुछ लोग दुकानदारों से खाने की कीमत बढ़ाने पर जिरह भी करते दिख रहे थे। पास ही खड़ी गीता नायक अपने हाथ में थाली लिए कहती हैं कि दिनभर मजदूरी करते हैं, तब जाकर 200-300 रुपए मिलते हैं। उसमें भी अगर खाना महंगा हो जाए, तो घर कैसे चलेगा? कौशल्या देवी कहती हैं कि पहले जैसे-तैसे दो वक्त का खाना ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.