गढ़वा, मार्च 15 -- कांडी। प्रखंड में गैस की किल्लत जारी है। स्कूलों में गैस की कमी हो गई है। गैस की किल्लत के कारण एमडीएम बंदी के कगार पर पहुंच गया है। अधिसंख्य स्कूलों में यह स्थिति है। सोमवार से स्कूल खुलने के बाद स्थिति सामने आएगी। प्रखंड में 73 स्कूल हैं जहां एमडीएम संचालित है। स्कूल में एमडीएम संचालित के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पर भी विचार किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...