जहानाबाद, मार्च 27 -- मजदूर लोग पांच किलो का छोटा गैस सिलेंडर करते हैं उपयोग छोटा सिलेंडर रिफिलिंग नहीं होने के कारण लकड़ी पर पक रहा भोजन जहानाबाद, नगर संवाददाता। मध्य पूर्व देशों में जारी युद्ध का असर अब प्रवासी मजदूरों पर दिखने लगा है। गैस की किल्लत के कारण सूरत, मुंबई, दिल्ली, पंजाब जैसे औद्योगिक शहरों से काम करने वाले प्रवासी मजदूर अपना काम-धंधा छोड़कर गांव लौटने लगे हैं। बाहर में रह रहे मजदूरों के सामने भोजन का संकट उत्पन्न होता जा रहा है। ऐसी स्थिति में बगैर भोजन किए बाहर नहीं टिक सकते और मजबूरी में उन्हें रोजी-रोजगार छोड़ घर लौटना पड़ रहा है। केरल के ऐरनाकुलम जिले में अलवा स्टेशन के समीप निर्माण कार्य से जीविका चला रहे मखदुमपुर प्रखंड के बंदेया गांव निवासी उपेन्द्र कुमार ने बताया कि गैस नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि हम मजदूर लोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.