रांची, मार्च 11 -- रांची, हिन्दुस्तान टीम। गैस सिलेंडर के लिए हो रही परेशानी के बीच स्कूलों की चिंता बढ़ने लगी है। मध्याह्न भोजन के लिए गैस आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका ने स्कूल प्रशासन को सतर्क कर दिया है। कई स्कूलों ने स्थिति को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था की तैयारी शुरू कर दी है, ताकि बच्चों के भोजन पर किसी तरह का असर न पड़े। कुछ स्कूल जरूरत पड़ने पर लकड़ी या अन्य पारंपरिक ईंधन का उपयोग करने की योजना बना रहे हैं, जबकि कुछ ने अतिरिक्त सिलेंडर की व्यवस्था करने के प्रयास भी तेज कर दिए हैं। हालांकि स्कूलों का कहना है कि अभी गैस की कमी नहीं है। एक सप्ताह से 10 दिन के लिए पर्याप्त सिलेंडर की व्यवस्था है, लेकिन यदि इसके बाद स्थिति विपरीत हुई तो वैकल्पिक तैयारी की जा रही है। प्राथमिक विद्यालय उर्दू खिजूरटोली कांके के प्राचार्य नसीम अहमद ने क...