मेरठ, अप्रैल 20 -- डेढ़ महीने से भी ज्यादा समय बीतने के बाद भी घरेलू गैस की व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। उपभोक्ताओं को जहां गैस बुकिंग कराने में दिक्कत आ रही है तो वहीं बुकिंग के आठ से दस दिन बाद भी सिलेंडर नहीं मिलने की शिकायतें मिल रही है। कई उपभोक्ताओें ने तो बिना बुकिंग के ही सिलेंडर डिलीवरी के मैसेज पहुंचने की शिकायत कंट्रोल रूम में की है। लोगों की शिकायतें मिलने के बाद जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने गत शुक्रवार को गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों की बैठक कर बुकिंग के दो से तीन दिन के अंदर ही सिलेंडरों की होम डिलीवरी कराने के निर्देश दिए थे। यह भी पढ़ें- जिले में एलपीजी की आपूर्ति पर्याप्त, पैनिक बुकिंक से बचें इस निर्देश के बाद कुछ एजेंसियों ने तो इसकी शुरूआत कर दी है लेकिन अभी भी काफी एजेंसियों की शिकायतें पहुंच रही हैं। रविवार को भ...