इटावा औरैया, मार्च 17 -- मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने कचहरी पर प्रदर्शन कर रसोई गैस की सप्लाई सुनिश्चित करने, कालाबाजारी रोकने और मूल्य वृद्वि वापसी की मांग की। इन मांगों को लेकर माकपा नेताओं ने डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल को ज्ञापन भी सौंपा। सिविल लाइन स्थित माकपा कार्यालय से शुरु होकर यह जूलूस कचहरी तक पहुंचा। मंगलवार को किसान सभा के राष्ट्रीय संयुक्तमंत्री व प्रांतीय महामंत्री मुकुट सिंह, माकपा जिलामंत्री नाथूराम यादव, आशा- रसोइया यूनियन के प्रांतीय नेता अमर सिंह शाक्य, माकपा के वरिष्ठ नेता प्रेमशंकर यादव के साथ माकपा व किसान सभा के कार्यकर्ता कचहरी पहुंचे और गैस की किल्लत के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदर्शन किया। नारेबाजी की। यह भी कहा कि सिलेंडर के दामों में जो बढ़ोत्तरी की गई है उसे वापस लिया जाए। माकपा व किसान सभा के ने...