दरभंगा, अप्रैल 29 -- शेष नारायण झा,केवटी। रसोई गैस किल्लत से आक्रोशित उपभोक्ताओं ने बुधवार को दरभंगा-जयनगर एनएच 527 बी को रनवे चौक पर जाम कर आवागमन ठप कर दिया। जाम के कारण करीब आधा किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जिससे राहगीरों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ी। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि लंबे समय से गैस की आपूर्ति बाधित है। कई दिनों तक सिलेंडर नहीं मिलने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। आरोप लगाया कि सेटिंग के जरिए कुछ लोगों को आसानी से गैस मिल रही है, जबकि आम उपभोक्ता घंटों लाइन में लगने के बाद भी खाली लौट रहे हैं। लोगों ने कालाबाजारी, अवैध स्टॉकिंग और दलालों की सक्रियता पर भी सवाल उठाये। बताया कि होम डिलीवरी के नाम पर अतिरिक्त राशि वसूली जा रही है। सूचना मिलते हीं पहुंची केवटी पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम हटवाया। प्रशास...