गैस की किल्लत को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
देहरादून, मार्च 13 -- विकासनगर। रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी और गैस की किल्लत को लेकर शुक्रवार को विकासनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार पर महंगाई बढ़ाने और आम जनता को राहत न देने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि हाल ही में देशभर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में करीब 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिससे आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ गया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गैस की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और कई जगहों पर सिलेंडरों की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है, जिससे आम लोगों के साथ-साथ होटल, ढाबा और छोटे कारोबारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गैस की कीमतों में बढ़ोतरी वापस लेने और आपू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.