देवरिया, मार्च 19 -- देवरिया, निज संवाददाता। शनिवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष धनंजय यादव के नेतृत्व में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने घरेलू गैस की किल्लत, कालाबाजारी और बढ़ती महंगाई के विरोध में सुभाष चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।प्रदर्शन के दौरान सुभाष चौक पर कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर के साथ गोबर के उपला लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। रसोई बचाओ, सरकार जगाओ, चूल्हा ठंडा सरकार मौन और गैस दो या गद्दी छोड़ो जैसे नारे लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने धूप में बैठ भाजपा सरकार को जगाने का कार्य किया। जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल रोशन ने कार्यकर्ताओं का हौसला को बढ़ाते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई ने गरीब और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही गैस ...